Haryana Ration Card Download : राशन कार्ड डाउनलोड करें सिर्फ 5 मिंट में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Ration Card Download : आप अपने परिवार आईडी से अपने राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं, चाहे वह BPL, AAY या APL राशन कार्ड हो। इस पोस्ट में सभी राशन कार्डों के लिए डाउनलोड करने की पूरी जानकारी दी गई है।

Haryana Digital Ration Card 

अब आपको BPL और AAY राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खट्टर सरकार ने इसको बहुत आसान बना दिया है, और अब आप अपने घर से ही डिजिटल राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार की मोहर लगवाने की जरूरत नहीं होगी।

Haryana BPL Ration Card Download

हरियाणा सरकार ने अब फैमिली आईडी के माध्यम से BPL और AAY राशन कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की है। इसमें, जिन परिवारों की आय 1 लाख से कम है, उन्हें AAY राशन कार्ड दिया गया है, जबकि 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड प्रदान किया गया है। फैमिली आईडी में आय की सत्यापन की गई जानकारी देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। BPL और AAY राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी नीचे विस्तार से बताई गई है।

Haryana APL Ration Card Download

अगर आपकी परिवार आईडी में आय 1 लाख 80 हजार से अधिक है, तो आप अपना APL राशन कार्ड फैमिली आईडी से डिजिटल रूप में बना सकते हैं। इसके लिए आपको सरल हरियाणा पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। ध्यान दें कि एपीएल राशन कार्ड से कोई भी खाद्य सामग्री नहीं खरीदी जा सकती, यह कार्ड केवल पते के रूप में उपयोग के लिए होता है। पते के प्रूफ के लिए राशन कार्ड या वोटर कार्ड सबसे प्रमाणित प्रूफ माना जाता है।

Haryana Ration Card Download

  • पहले आपको गूगल में “epds search rc” लिखकर सर्च करना होगा।
  • वहां आपको अधिकारिक वेबसाइट पर पहुँचने के लिए सीधा लिंक मिलेगा या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • वहां आपको अपनी फैमिली आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर “Get Member Details” पर क्लिक करें।
  • उसके बाद, आपको फैमिली के किसी भी सदस्य का चयन करना होगा।
  • चुने गए सदस्य के फैमिली आईडी में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP को सत्यापित करने के बाद, आपके सामने आपका राशन कार्ड नंबर प्रकट होगा।
  • अब “Action Option” में जाकर “डाउनलोड राशन कार्ड” पर क्लिक करें और राशन कार्ड डाउनलोड करें।

Ration Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले, Aepds Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां होम पेज पर “RC Details” पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा।
  • अब आपको अपना राशन कार्ड नंबर या परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करके सबमिट करने के लिए क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद, आपके सामने वर्तमान महीने की राशन स्थिति प्रकट होगी।
  • इस तरह आप चेक कर सकते हैं कि इस महीने आपको राशन में क्या मिलेगा।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon